Barabanki News... जिले के जौदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर सांड़ की वजह से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। त्योहार के मौके पर हुए हादसे खुशी का माहौल गम में बदल गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात दस साढ़े नौ बजे के करीब जैदपुर थाना क्षेत्र के मसरनपुरवा मजरे अब्दुल्लापुर गांव के छंगालाल का पुत्र सनी (20) गुजरात से दीवाली मनाने उसके घर आए मित्र कुलदीप व सरवन कुमार को बाइक से घुमाने के लिए सफदरगंज मार्ग पर स्थित अपने ननिहाल शाहपुर करेड़ा गांव ले जा रहे थे। तभी शहजादपुर आठवा चौराहा के पास अचानक सामने से बाइक के आगे सांड आ गया। बाइक सांड से टकराते हुए सड़क पर रगड़ती हुई चली गई। हादसे में बगैर हेलमेट लगाए बाइक चला रहे सनी,कुलदीप व सरवन कुमार को काफी गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद तीनों लोग रोड पर बिखरे हुए पड़े थे। तभी राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से ज़ैदपुर अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर दिवेश कुमार पटेल ने सनी को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं सरवन कुमार व कुलदीप को गंभीर चोट लगने से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस की सूचना के बाद ज़ैदपुर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का पंचनामा भरकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Barabanki News
Saand
Accident

0 टिप्पणियाँ