बाल श्रम उन्मूलन अभियान में 11 सेवायोजकों को नोटिस
Barabanki News.. बाल श्रम के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 11 प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजी गई है। छापेमारी के दौरान 14 किशोर श्रमिक कार्य करते मौके पर पाए गए हैं।
शासन और जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में श्रम विभाग के नेतृत्व में, चाइल्ड लाइन और संवाद सामाजिक संस्थान एनजीओ की संयुक्त टीम द्वारा शहर के स्टेशन रोड, गांधी नगर, घोसियाना, सत्यप्रेमी नगर,पटेल तिराहे पर सघन रुप से बालश्रम उन्मूलन अभियान का संचालन किया गया। इसमें 11 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कुल 14 किशोर श्रमिकों को कार्य करते पाये जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम 1986 के तहत नियमानुसार नोटिस जारी की गयी।
अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहन लाल यादव एवं योगेश दीक्षित के साथ चाइल्ड हेल्प लाइन के जिला समन्वयक मनोज कुमार व संवाद सामाजिक संस्थान के जिला समन्वयक विनोद कुमार आदि रहे। उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद को बाल श्रम से मुक्त करना है।
Barabanki News
Child labour
Action
Up Government

0 टिप्पणियाँ