गांधी जयन्ती पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान सम्मानित
प्रदेश में सबसे ज्यादा 80 गांव हुए हैं टीबी मुक्त
BARABANKI NEWS... पीएम मोदी के साल 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने के लक्ष्य में बाराबंकी जिला प्रदेश में अव्वल चल रहा है। जिले में अब तक 80 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हो चुकी हैं। इस उपलब्धि के लिए गांधी जयंती के मौके पर इऩ 80 गांव के प्रधानों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2025 तक भारत से क्षय उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के अन्तर्गत प्रदेश में सभी ग्राम पंचायतो को टीबी मुक्त घोषित किया जाना है। वर्ष 2023 में प्रदेश के 73 जनपदों में 1372 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक जनपद में 80 टीबी मुक्त ग्राम पंचायते घोषित की गईं हैं।
उक्त उपलब्धि के लिए बुधवार को महात्मा गांधी जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद की 80 टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किये जाने के लिये जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने 80 ग्राम प्रधानों को महात्मा गांधी की कांस्य कलर की मूर्ति व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और सभी ग्राम प्रधानों से अपील की कि इस वर्ष भी जनपद में अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त किया जाये।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव ने जनपद के सभी ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाली सामूहिक बैठकों व अन्य गतिविधियों में टीबी जैसी बीमारी के बारे में आम जनमानस को जागरूक कर जनपद को क्षय रोग मुक्त कराने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजीव टंडन ने सभी अधिकारियों एवं जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में टीबी मरीजों को पोषण पोटली देकर उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये उनको गोद लें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश यादव, समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी नीतेश भोंडले व जिला समन्वयक शिप्रा सिंह ,रितेश सिंह जिला क्षय रोग केन्द्र के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति रहे।
BARABANKI NEWS
PM MODI
TARGET
TB
TB FREE INDIA



0 टिप्पणियाँ