Barabanki News... जिले के बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक नर्सरी के मासूम छात्र को पिकप ने रौंद दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा इतना दर्दनाक और वीभत्स था कि जिसने देखा उसकी रूह कांप गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए बड़ी तादाद में पुलिस फौर्स भी मौके पर पहुंची है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के अरियामऊ गांव के सत्यप्रकाश तिवारी का 5 वर्षीय बेटा दिब्यांश गांव के ही बसंता फूफू के मंदिर के पास स्थित एसएस एकेडमी पैदल जा रहा था। तभी एक पिकप वाहन ने छात्र के सर को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकप का पता लगाने के लिए पुलिस बल को कोटवा धाम से सनांवा मार्ग पर भेजा। पिकप नयापुरवा पंचायत भवन में खड़ी मिली और ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने पिकप यूपी-32 टीएन-2334 को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बसन्ता फूफू मन्दिर के पुजारी माता प्रसाद सैनी ने कोटवा धाम कम्पोजिट स्कूल, विद्यापीठ,एसएस एकेडमी अरियामऊ में ब्रेकर न होने के कारण दुर्घटनाएं होने की बात कही है। इसे लेकर लोगोंं में रोष भी देखा गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से ब्रेकर बनवााने की मांग की है। छात्र दिब्यासं की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
Barabanki
Nursery
student
crushed
pickup
chaos
family members

0 टिप्पणियाँ