भाजपा का सदस्यता महा अभियान
कैंप लगाकर लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
BARABANKI NEWS... भाजपा के सदस्यता अभियान का द्वितीय चरण जोरों पर है। प्रथम चरण में घर घर संपर्क करके सदस्यता दिलाई गई। अब द्वितीय चरण में स्कूल, कॉलेज और मॉल जैसे सार्वजनिक स्थलों पर कैंप लगाकर सदस्यता दिलाए जाने पर संगठन का जोर है।
सोमवार को विकास भवन मोड़ के निकट स्थित स्पेंसर मॉल के सामने भाजपा ने कैंप लगाकर सदस्यता दिलाई। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य और निवर्तमान सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने दोपहर बाद फीता काटकर कैंप का उद्घाटन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर शाम को भीड़ होती है इस लिए इस प्रकार के कैंप 4 बजे के बाद से देर शाम तक संचालित होंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को कैंप में 162 लोगों को 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके एवम बार कोड के माध्यम से सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, सह संयोजक शिव स्वामी वर्मा, नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा, नवीन सिंह राठौर मौजूद रहे।
BARABANKI NEWS.
BJP
MEMBERSHIP DRIVE
SCHOOL
COLLEGE
MALLS
SCHOOL
COLLEGE
MALLS


0 टिप्पणियाँ