ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: आपसी भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास कर रही बीजेपी सरकार-धर्मराज

 

Barabanki News... देश और प्रदेश की डबल इंजन की बीजेपी सरकार ने जनता से जो बड़े बड़े वादे किए थे। उनमें से किसी भी वादे पर खरा नहीं उतरी है। अपनी इस नाकामी को छिपाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार सांप्रदायिक तनाव फैलाकर आपसी भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। उक्त विचार विकास खंड बंकी की ग्राम पंचायत खपरैला, पारा, डमौल,सुरसंडा में क्षेत्र पंचायत निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़को के शिलान्यास के दौरान सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किए।
विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश को बर्बाद करने मे कोई कसर नहीं छोड़ी। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। गरीब न्याय के लिए भटक रहा है। प्रशासन संरक्षित अपराधी बलात्कार जैसे जघन्य अपराधो को अंजाम दे रहे हैं। आम जनमानस को छोड़ महिला पुलिसकर्मी तक प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनमानस कैसे सुरक्षित हो सकता है।
विधायक धर्मराज ने कहा कि जनविरोधी आचरण वाली बीजेपी सरकार समाज को बांटकर,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगाकर और स्वतंत्र संस्थाओं को पंगु कर भारत के महान प्रजातंत्र को संकीर्ण तानाशाही में बदल देना चाहती है। सरकार की इस मंशा को पीडीए समाज भली भांति जान चुका है और पूरी एकजुटता दिखा कर लोकतंत्र और संविधान विरोधी लोगो को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुका है। जिससे सत्ता में बैठे लोग हताश और निराश हैं। इससे पहले विधायक धर्मराज ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों के हाथो फीता कटवा कर सड़क का शिलान्यास किया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख बंकी आशा यादव, अवधराम यादव,ननकी देवी,भारत सिंह यादव,दीपक गुप्ता,संदीप प्रजापति अध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी, मो बिलाल,अब्दुल कवि, मो उबैद,बाबुल मिश्रा,विनय यादव सदर विधानसभा अध्यक्ष,धीरज गौतम प्रधान,रियाज बीडीसी,गुलशन यादव प्रधान,महेंद्र यादव,जय किशन यादव,शिवा यादव,रमेश यादव, मो ईदू समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Barabanki News
Samajwadi party
Suresh yadav
Bjp 
Yogi sarkar

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ