ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: एक धमाका और छप्परनुमा घर स्वाहा, सिलेंडर फटने की वजह स्पष्ट नहीं

 

Barabanki News... जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करमुल्लापुर मजरे दादरा में गुरुवार की सुबह गैस सिलेंडर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से छप्परनुमा मकान जल कर खाक हो गया। आग बुझाते समय दम्पति सहित चार बच्चे भी आंशिक रूप से झूलस गये हैं। जिन्हे सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 


 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करमुल्लापुर मजरे दादरा में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब गांव के शमशुद्दीन उर्फ़ अन्ना पुत्र मुनीर अहमद के छप्परनुमा मकान एकाएक आग का गोला बन गया। आग की बढ़ती लपटों को देख भयभीत ग्रामीणों ने डायल 112 सहित अग्निशमन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी आग काबू में ना होने पर रामसनेही घाट और नवाबगंज तहसील की पहुंची दमकल की गाड़ियों द्वारा आग को बुझाया गया। इस दौरान शमशुद्दीन के घर की समस्त ग्रह गृहस्थी जलकर राख हो गयी। आग बुझाने के दौरान शमशुद्दीन की पत्नी की पत्नी 40 वर्षीय फ़रीदा व शमशुद्दीन गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं आग की चपेट मे आने से 12 वर्षीय आफ़ताब आलम, 7 वर्षीय आलिया बानो 5 वर्षीय जुड़वा नूर आलम, महताब आलम भी आंशिक रूप झूलस गये। सभी घायलों को सीएचसी बड़ागांव लाया गय, जहां से फ़रीदा व शमशुद्दीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गुरुवार को करमुल्लापुर निवासी शमशुद्दीन पुत्र मुनीर के घर से उठती लपटो को देख सभी ग्रामीण डर गये। आग के कारणों का पता नहीं चला है। इसको लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। घायल दम्पति के मुताबिक फ़रीदा सुबह खाना बना रही थी। उसी वक्त गैस सिलेंडर का पाईप फटने से आग लगी है। वहीं कुछ लोग दबी जुबान से कह रहे हैं कि शमशुद्दीन घरेलू गैस सिलेंडर के रिफलिंग का काम करता था, जो दादरा गैस एजेंसी से सिलेंडर लाकर छोटे सिलंडरो मे रिफलिंग करता था। बहरहाल दुर्घटना मे घायल दम्पति का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है ।

Barabanki News
cylinder blast 
Explosion

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ