LUCKNOW NEWS... समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर फिर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार चलने वाली नहीं, गिरने वाली सरकार है। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी को धोखा दिया है। भाजपा की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान और त्रस्त है। देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किए।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आये बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि देश में किसान, नौजवान और गरीब बहुत परेशानी में है। किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान और गरीब की मदद होनी चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गये थे। किसानों को सुविधाएं दी गई थी। मंडी बनवायी गयी थी। भाजपा सरकार ने मंडियों का काम रोक दिया, सब बर्बाद कर दिया। आज किसानों को खाद और बीज का संकट है। किसान परेशान है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सच के रास्ते पर चलती है। सभी का सम्मान करती है। आज जनता समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। लोगों का समाजवादी पार्टी पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना है। सेक्टर से लेकर बूथ लेवल तक लगातार कार्यकर्ता बनाना है। सभी का व्यवहार और भाषा लोकतांत्रिक होना चाहिए।
अखिलेश यादव ने नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और समाजवादी सरकार में किए गए जनहित के विकास कार्यों को प्रचारित-प्रसारित करने की अपील की।
SAMAJWADI PARTY
AKHILESH YADAV
BJP GOVERNMENT
MODI SARKAR
AKHILESH YADAV
BJP GOVERNMENT
MODI SARKAR


0 टिप्पणियाँ