ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

By Election: करहल के रण में अखिलेश, BJP को कोसा, जीत का भरोसा

 

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने सोमवार को मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राज्य सभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव श्शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी की सांसद श्डिम्पल यादव, आजमगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव, मैनपुरी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री आलोक शाक्य, फिरोजाबाद से सांसद अक्षय यादव, बदायूं से सांसद आदित्य यादव, मुकुल यादव एमएलसी, अरविन्द यादव सहित सर्वश्री अखिलेश कश्यप, ब्रह्मानंद शाक्य, अवरन सिंह जाटव, औसान सिंह पाल तथा अन्य नेता पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि करहल से हो रहे उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ऐतिहासिक वोटों से जीतेंगे। मैं करहल और मैनपुरी की जनता का आभार प्रकट करता हॅूं कि उन्होंने हमेशा समाजवादी पार्टी और नेताजी का साथ दिया। कठिन से कठिन परिस्थितियों और हर फैसले में समाजवादी पार्टी के साथ रहे। करहल की जनता हमेशा समाजवादी पार्टी को चुनती रही है। इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को पहले से भी ज्यादा समर्थन मिल रहा है। हर वर्ग समाजवादी पार्टी के साथ है। सबका सहयोग मिल रहा है और ऐतिहासिक परिणाम होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए से घबराई हुई है। भाजपा के लोग इसी चिंता में है कि कैसे पीडीए का मुकाबला करें। भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में पीडीए के साथ भेदभाव किया है। इस सरकार में पीडीए के लोगों के साथ सबसे ज्यादा अन्याय हुआ। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। अब और बढ़ती जा रही है।

   

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने समाजवादियों के विकास कार्यों को रोकने का कार्य किया है। संविधान में मिले हक अधिकार को छीना जा रहा है। भाजपा संस्थाओं को अपने इशारे पर चला रही है। ये अपने आप को हर संस्था से ऊपर समझते हैं। लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं। भाजपाई जमींनों पर कब्जा कर रहे हैं। इतना भ्रष्टाचार, बेईमानी लूट कभी नहीं था। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। किसान परेशान है। धान खरीद का कोई इंतजाम नहीं है। भाजपा के पास झूठ और बेईमानी के अलावा कुछ नहीं है।

   

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जानबूझ कर बहराइच का दंगा कराया है। सरकार ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अन्याय, अत्याचार के सवालों से बचने के लिए जानबूझ कर बवाल और दंगा कराया। बहराइच में सब कुछ जानते हुए प्रशासन ने पर्याप्त पुलिस बल का इंतजाम क्यों नहीं किया?

 

अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर को लेकर भाजपा इंटरनल सर्वे में चुनाव हार रही हैं। भाजपा ने पीडीए के सभी बीएलओ हटा दिए, अधिकारी हटा दिए। अपने मनमुताबिक अधिकारी रखे, मुख्यमंत्री जी कई बार गए, फिर भी चुनाव हार रहे हैं। भाजपा सत्ता की ताकत का दुरुपयोग कर रही है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपाई लोगों को अपमानित करते है, किसी का सम्मान नहीं करते है। आने वाले समय में जनता इनके अहंकार को खत्म करेगी। उपचुनाव में जनता भाजपा को हराकर विदाई का रास्ता खोल देगी।

Mainpuri 
Karhal
By election
Samajwadi party
Akhilesh yadav
Tej pratap yadav
Shivpal yadav

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ