Lucknow News... समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बहराइच में दंगा भाजपा ने कराया है। दंगा कराने में भाजपा के नेता शामिल हैं। भाजपा के विधायक ने खुद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दंगा कराने, षड्यंत्र कराने का एफआईआर कराया है।
अखिलेश यादव ने आज यहां समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि बहराइच दंगे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्पष्ट हो रहा है। दंगा साजिश और षड्यंत्र का नतीजा है। पुलिस ने दंगाइयों को खुली छूट दी थी। पुलिस को हटा देना या खुल छूट दे देना बड़ी साजिश का हिस्सा है।
अखिलेश ने कहा कि हिटलर भी इसी तरह से काम करता था। अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सैनिक बनाकर आगे कर देता था। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास महंगाई, बेरोजगारी का जवाब नहीं है। वह घबराई हुई है इसीलिए दंगा करा रही है। भाजपा आरक्षण छीन रही है। संविधान के अनुसार आरक्षण की जो व्यवस्था है उसे लागू नहीं होने दे रही है। निवेश के नाम पर जो झूठ फैलाया था उसका पर्दाफाश हो गया है। कहीं उद्योग कहीं कारखाना नहीं लगा। भाजपा सरकार ने अगर कोई काम किया होता और निवेश लाया होता तो दिखाई देता। लेकिन कहीं भी कोई उद्योगधंधा और कारखाना लगता दिखाई नहीं दे रहा है। बिजली महंगी है। किसान को खाद नहीं मिल रहा है। फसलों की खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है। सड़कों पर जानवर घूम रहे हैं। पिछड़े, दलित, अलपसंख्यक और गरीब लोगों के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था जीरो हो गई। हालात यह है कि महिला पुलिस तक सुरक्षित नहीं है। कानपुर में महिला कांस्टेबल के साथ भी घटना हो गई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में बनाये गये पहले डीजीपी भाजपा सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। वह भी कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश की पुलिस बहुत दबाव में निश्पक्ष कार्यवाही नहीं कर पा रही है। निष्पक्ष कार्यवाही करने पर संस्पेंड कर दिया जाता है। ऐसा लगता है कि भाजपाईयों ने पुलिस के भी हथकड़ी लगा दी है। भाजपा की नीयत साफ नहीं है। इसीलिए किसी भी घटना पर निष्पक्ष कार्यवाही नहीं हो पा रही है। देश में सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही हैं। सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउण्टर उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को कस्टोडियल डेथ और फेक एनकाउण्टर में नम्बर एक बना दिया है।
Lucknow News
samajwadi party
Akhilesh Yadav
viral video
Bahraich
attacking
government

0 टिप्पणियाँ