BARABANKI NEWS... रसूले इस्लाम पर आपत्तिजनक बयान देने वाले यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ शनिवार को एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और उनको गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया।
अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने सीओ सिटी क 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इसमें नरसिंहानंद सरस्वती को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक बयान दिया है, जो बर्दाश्त नहीं है। नरसिंहानंद सरस्वती ने ये पहली बार नहीं किया है पहले भी वो सार्वजनिक तौर पर पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं। अफसोस की बात यह है कि बार-बार ऐसा करने वाले व्यक्ति पर प्रदेश सरकार और प्रशासन ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की और न अब कर रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि यति नरसिंहानंद सरस्वती जैसे दूषित और विकृत मानसिकता के लोग न सिर्फ देश व समाज बल्कि इंसानियत के लिए हानिकारक हैं। इनको इस तरह खुल छोड़ना उचित नहीं है। यह धर्म का चोला पहनकर लोगों को बरगलाते हैं और समाज में धर्म की आड़ में जहर फैलाते हैं। ऐसे लोगों की वजह से धार्मिक उन्मांद फैलता है। एआईएमआईएम ने चेतावनी दी है कि अगर यति नरसिंहानंद जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो पार्टी सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। साथ ही ये भी कहा गया कि देश और प्रदेश में फैलने वाली नफरत और माहौल को समाप्त किया जाए और धर्म और जात के नाम पर समाज में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव सेंट्रल खतीब अल्वी,जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव,शारिब खान जिला उपाध्यक्ष,जिला मसाचिव वकील अहमद,जिला महासचिव अली अहमद,जिला सचिव जाबिर अली,नगर अध्यक्ष मो0 रफी,फतेहपुर नगर रेहान खान,बेलहरा नगर मो0 आसिफ,अखिलेश गौतम,इरफान गंगिया पुर,शाबिर अली,अबु शहमा,बाबू बादशाह, मो0 सगीर सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे
BARABANKI NEWS
YATI NARSIMHANAND
AIMIM
PROTEST

0 टिप्पणियाँ