ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: दादा गजेन्द्र सिंह की 12वीं पुण्यतिथि, वक्ताओं ने मौजूदा हालात पर व्यक्त की चिंताएं

 

Barabanki News... स्वर्गीय दादा गजेन्द्र सिंह की मोहब्बत पसंद आदमी थे, लेकिन न जाने इस मुल्क को किसकी नजर लग गई है, जो कौमी एकता व आपसी भाईचारे से महकता हमारा समाज नफरतों के सांचे में ढल गया है। भाई से भाई की दुरियां बढ गयी हैं और एक दूसरे के लिए दिलों में जगह तंग हो गई हैं। इस मुल्क हर शख्स सहमा सहमा है। उक्त उद्गार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मो मोहसिन ने पूर्व विधायक समाजसेवी और साहित्य प्रेमी दादा गजेन्द्र सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वहीं वरिष्ठ पत्रकार उबैदुल्ला नासिर ने कहा कि गजेन्द्र सिंह के समाजिक व राजनैतिक सरोकारों का अनुसरण करना आज के समय की जरूरत है। विगत 10-15 वर्षों के दौरान देश के आर्थिक व सामाजिक ढांचे को ऐसा बिगाड़ दिया गया है कि इससे उबरने-संभलने में अब बहुत समय लगेगा। इसके लिए हमें एक नहीं बहुत से गजेंद्र सिंह पैदा करना होगा। 

 उन्होने कहा कि नफरत की राजनीति का लाभ तो कुछ लोगों को मिला। उन्हे सत्ता मिल गयी, परन्तु इसके चलते देश की क्या हालत हुई है। वह बताने की आवश्यकता नहीं है। आज देश की आर्थिक स्थिति जितनी बिगड़ गई है। इसका एक उदाहरण यह है कि 2014 में जब वर्तमान सरकार सत्ता में आयी, तो उस समय देश पर 55 लाख करोड़ का कर्ज था और आज 210 लाख करोड़ का कर्ज है।

 श्रद्धाजलि सभा को सम्बोधित करते हुए इण्डियन एसोसिएशन ऑफ लायर्स की के राष्ट्रीय महासचिव वाईएस लोहित ने कहा कि दादा गजेन्द्र सिंह के पिता पुत्र मैं राजनीतिक विचारों का मतभेद था लेकिन पिता पुत्र एक साथ रहकर एक दूसरे का सम्मान करते थे। नये कानूनों के संबंध में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बदले गए कानून जन विरोधी हैं और आम जनता की स्वतंत्रता को समाप्त किया जा रहा है। सभा को जिला बार एशोसिएसन के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार विनय दास, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव बृज मोहन वर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। 

 कार्यक्रम का संचालन मो तारिक खान ने किया। कार्यक्रम के संयोजक वीरेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। दादा गजेंद्र सिंह के पुत्र रणधीर सिंह सुमन ने दादा गजेन्द्र सिंह के चित्र को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संबंध में विस्तृत जानकारी दी। 

कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यपरिषद सदस्य प्रवीण कुमार निर्मल वर्मा, भूपेंद्र पाल सिंह शैंकी, परमजीत सिंह विक्की.पसमांदा मुस्लिम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन, निसार, नवीन सेठ, अवधेश टंडन, अनुपम वर्मा, राहुल पांडेय, सुरेन्द्र मिश्र, राजेश कुमार सिंह, अंकुल वर्मा. अलाउदीन, बलराम पांडेय, अजय चौहान, विजय प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, गिरीश चंद्र रावत, अक्षिता चंदेल, मालती सिंह, रमा सिंह आदि प्रमुख लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला टैक्स बार एशोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार वैश्य ने किया ।

Barabanki News... 
Dada Gajendra singh
Death anniversary

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ