ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

मारपीट से हताश साधु ने क्यूं कहा, मेरी जीने की इच्छा नहीं, खुदकुशी की दी धमकी?

 

 

BARABANKI NEWS... हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में दबंगों की मारपीट से आहत एक संत ने आत्महत्या की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक संत ने कहा है कि उनकी इस समाज और सरकार में जीने की इच्छा समाप्त हो गई है। संत ने स्थानीय विधायक पर भी गंभीर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
   
वायरल वीडियो में आसंद्रा थाना क्षेत्र के श्रीराम जानकी मठ भवानियापुर पिठरिया के थानापति महंत मुकुंदपुरी ने बताया कि उनके मठ की एक शाखा हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर में नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर नाम से है। वहां हरियाणा के संत राम चंद्र गिरी महाराज कुछ पेड़ कटवा रहे हैं। उनके मुताबिक पहले भी वो तकरीबन 11 लाख के पेड़ कटा चुके हैं। इस बार भी वो करीब 7-8 लाख के पेड़ काटकर बेचने की कोशिश में थे।

   
मुकुंदपुरी ने वहां जाकर पेड़ काटे जाने का विरोध किया और डायल 112 को सूचना दी। मुकुंदपुरी के मुताबिक वो बाग के बाहर पुलिस का इंतजार कर रहे थे, तभी वहां कुछ लोगों ने आकर उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। उनके मुताबिक वहां किसी भी शख्स ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। किसी तरह जान बचाकर मुकुंदपुरी वहां से निकले और बरावां गांव पहुंचे। आरोप है कि दबंगों ने उन्हें वहां भी दो बार पीटा। वहां से वो निकलकर कमेला पहुंचे। उनका आरोप है कि डायल 112 ने मामला सीमा क्षेत्र में ना होने का कहकर आने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से वो काफी हताश हैं। उऩ्होंने कहा कि एक हफ्ते में मैं आत्महत्या कर लूंगा, क्यूंकि इस समाज और सरकार में उनका भरोसा नहीं है।
BARABANKI NEWS
sadhu
beaten
sucide

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ