BARABANKI NEWS... रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटों के दरमियान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल डंडा बरामद कर लिया है। आपको बता दें कि रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के मलिनपुर गांव में बुधवार की रात एक बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वजह जानवरों से उपजे विवाद बताई गई थी। सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक ने मौक-ए-वारदात का जाएजा भी लिया था और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने बताया था कि रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में राम गोपाल यादव (70) पुत्र स्व0 गुरपति यादव प्राथमिक विद्यालय के पीछे माद बनाकर अपने जानवरों की देख रेख करते थे। उक्त माद से गांव के ही रहने वाले विपक्षी अमरनाथ (45) पुत्र रामुदित यादव के जानवर आये दिन रामगोपाल यादव के जानवरों का चारा खा लिया करते थे। इस बात का रामगोपाल यादव और उनके परिजन विरोध करते थे। कई बार इसे लेकर कहासुनी भी हो चुकी थी। बुधवार रात को भी जब अमरनाथ के जानवरों ने रामगोपाल यादव की माद से चारा खा लिय था। इसके बाद रामगोपाल यादव ने अमरनाथ यादव को इस बात उलाहना देते हुए विरोध किया। इसके बाद उतेजित होकर विपक्षी अमरनाथ यादव ने रामगोपाल यादव के सिर पर लाठी से वार करना शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामगोपाल यादव को तत्काल सीएचसी बनिकोडर ले जाया गय था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। मृतक रामगोपाल के पुत्र संतोष कुमार यादव की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधिक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण करके घटना में त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिये थे। इसी क्रम में रामसनेहीघाट थाना पुलिस ने गांव के ही हत्याभियुक्त अमरनाथ यादव पुत्र राम उदित यादव को रामसनेहीघाट में कल्याणी नदी, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आलाकत्ल 01 डण्डा बरामद किया गया।
BARABANKI NEWS
CRIME NEWS
POLICE
MURDER
ARREST



0 टिप्पणियाँ