ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

धरा गया ढोंगी मौलाना, नाबालिग बच्चियों से करता था गंदा काम

 

BARABANKI NEWS... नगर कोतवाली इलाके में एक मौलाना ने झाड़-फूंक कराने आई एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के बाद रेप की नाकाम कोशिश की। मामले का खुलासा होने पर पता चला कि रंगीन मिजाज मौलाना पहले भी कई बार इस किस्म की कोशिश कर चुका है। फिलहाल पुलिस अब इस ढोंगी मौलाना का तमाम कच्चा चिट्ठा ढूंढने में लग गई है।


कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश नारायण ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि बुधवार की शाम 6 बजे उनकी नाबालिग पुत्री उनके पड़ोस में रहने वाले मौलाना हबीब अहमद के पुत्र स्व0 सईद अहमद के घर बीमार भाई के लिए पानी फुंकवाने गई थी। हबीब अहमद झाड़ फूंक का काम लंबे अरसे से करता आ रहा है। हबीब के घर जब पीड़िता पहुंची तो उसने पहले उसके साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

   

पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को हबीब अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मौलाना पहले भी कई बच्चियों के साथ इस किस्म की हरकतें कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के तमाम आरोपों की छानबीन के लिए नगर कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया है।  

 अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश नारायण ने कहा कि मौलाना आस्था पर कुठाराघात का काम किया है। इसलिए मौलाना पर सख्त कार्यवाई की जाएगी। पुलिस ने ऐसे लोगों को संदेश दिया है कि इस किस्म लोग सुधर जाएं, नहीं तो कानून के दायरे में आएंगे, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगोंम से अपील की है कि झाड़-फूंक करने वालों के चक्कर में ना पड़े। उन्होंने पहले के पीड़ितों से भी अपील की है कि वो पुलिस को आरोपी की हरकतों के बारे में बताएं ताकि उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

BARABANKI NEWS
RAPIST
MAULANA
ARREST
POSCO ACT
CHILD EXPLOITATION

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ