BARABANKI NEWS... रामनगर तहसील क्षेत्र के गणेशपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में चल रहा तीन दिवसीय गणित प्रशिक्षण गुरूवार को खत्म हो गया। अंतिम दिन प्रशिक्षण की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदना से हुई। बाद में डायट प्रवक्ता शिखा साहू ने गणित विषय की बारीकियों से परिचित कराया। जिसमें 2X5 का अर्थ 2 बार 5 बताया गया। इसी प्रकार 3X4 का अर्थ 3 बार 4। इस प्रकार हम सभी को बच्चों को समझाना है न कि रटाना। प्रवक्ता द्वारा एनसीएफ, एनईपी के साथ ही मुख्य रूप से शिक्षण योजना बनाने और उसे शिक्षकों को टाइम टेबल के साथ मैच कराने के भी बारे में बताया। कवि सक्सेना ने बच्चो में सोच को गणितीय करना के बारे में बताया। अनूप कुमार ने ज्यामितीय आकृतियों के पहचान के बारे में बताया।
डायट प्राचार्या अमिता सिंह के नेतृत्व में चल रहे तीन दिवसीय शिक्षक सेवारत गणित प्रशिक्षण का समापन किया गया।

तीन दिवसीय गणित प्रशिक्षण में गणित विषय की नवाचारी शिक्षण विधियों, गणित किट के प्रयोग तथा शिक्षण योजना के द्वारा गणित विषय को रोचक व प्रभावशाली ढंग से कक्षा कक्ष में बच्चों के अधिगम स्तर में वृद्धि करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिससे छात्रों के मन में गणित विषय के प्रति डर को दूर किया जा सके। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रभारी प्रवक्ता शिखा साहू के नेतृत्व में संदर्भदाता के रूप में जितेंद्र कुमार सोनकर, संदीप सिंह, सियाराम,अनूप सिंह,कवि सक्सेना ने बड़े ही रोचक और प्रभावशाली ढंग से गणितीय अवधारणा व शिक्षण विधियां पर चर्चा की गई।
जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए हुए अध्यापकों सौरभ दीक्षित ,आलोक, अंकित, प्रवेश कुमार आदि ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।
समापन कार्यक्रम में प्राचार्या व प्रवक्ता शिखा साहू द्वारा सम्मिलित रूप से अरुण कुमार शुक्ला, सेवकराम, ज्ञान सिंह, प्रमोद कुमार, संध्या, कबीर, मनोज कुमार मिश्रा, सुधीर कुमार चौधरी को स्टार प्रतिभागी तथा सभी संदर्भदाताओ को कुशल प्रशिक्षण हेतु श्रेष्ठ संदर्भदाता के लिए सम्मानित किया गया। तत्पश्चात प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता लालचंद जी व जहीर जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप सिंह द्वारा किया गया।
BARABANKI NEWS
math
training
teacher
0 टिप्पणियाँ