BARABANKI NEWS... थाना कोतवाली नगर में सनसनी फैला देने वाली तीन छात्रों के अपहरण की खबर फर्जी निकली है। तीनों छात्रों ने स्कूल ना जाने के लिए अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। हैरान करने वाली बात ये है कि अपहरण की झूठी कहानी रचने का आइडिया इन छात्रों को क्राइम सीरीयल से देखकर आया था।
दरअसल सोमवार की सुबह विभिन्न न्यूज चैनल्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोतवाली नगर से तीन बदमाशों द्वारा 3 छात्रों के अपहरण की खबर ने सनसनी फैला दी थी। खबरों का संज्ञान लेते हुए पुलिस फौरन एक्शन में आई और सीसीटीवी फुटेज तलाशने के साथ तमाम पहलुओं पर जांच शुरू की। बाद में पुलिस की जांच में पता चला कि मखदूमपुर स्थित नीलकंठ चिल्ड्रेन एकेडमी के कक्षा 6 के 1 छात्र और कक्षा 7 की 2 छात्रा (भाई-बहन) स्कूल नहीं जाना चाहते थे। घर वालों के दबाव में उन्होंने अपने बैग को घरों में छिपाकर बाहर घूमने निकल गए। बाद में परिजानों से डाटे जाने के डर में तीनों ने अपहरण की मनगढ़ंत कहानी रच डाली।
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अपहरण की बात पूरी तरह से फर्जी है। छात्रों ने स्कूल ना जाने के लिए ये फर्जी कहानी रची थी। इसका आइडिया उन्हों क्राइम आधारित सीरियल देखकर आया था। उन्होंने तमाम बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि वो ये सुनिश्चित करें कि उनके बच्चों को क्या देखना है, क्या नहीं।
BARABANKI NEWS
ABDUCTION
STUDENTS
STORY
POLICE


0 टिप्पणियाँ