ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे दंग!

 

BARABANKI NEWS... रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह जानवरों से उपजे विवाद बताई जा रही है। सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक ने मौक-ए-वारदात का जाएजा भी लिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मनमोहन सिंह: आधुनिक भारत के निर्माता
 
पुलिस के मुताबिक रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में राम गोपाल यादव (70) पुत्र स्व0 गुरपति यादव प्राथमिक विद्यालय के पीछे माद बनाकर अपने जानवरों की देख रेख करते थे। उक्त माद से  गांव के ही रहने वाले विपक्षी अमरनाथ (45) पुत्र रामुदित यादव  के जानवर आये दिन रामगोपाल यादव के जानवरों का चारा खा लिया करते थे। इस बात का रामगोपाल यादव और उनके परिजन विरोध करते थे। कई बार इसे लेकर कहासुनी भी हो चुकी थी। 


बुधवार रात को भी जब अमरनाथ के जानवरों ने रामगोपाल यादव की माद से चारा खा लिया, तो रामगोपाल यादव ने अमरनाथ यादव को इस बात उलाहना देते हुए विरोध किया। इसके बाद उतेजित होकर विपक्षी अमरनाथ यादव ने रामगोपाल यादव के सिर पर लाठी से वार करना शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामगोपाल यादव को तत्काल सीएचसी बनिकोडर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। मृतक रामगोपाल के पुत्र संतोष कुमार यादव की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिक्षक बाराबंकी ने घटनास्थल का निरीक्षण करके घटना में त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

BARABANKI NEWS
MURDER
OLD MAN
POLICE
FIR

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ