पुण्यतिथि पर समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
BARABANKI NEW... समाजवादी नेता और समाजिक कार्यकर्ता स्व•हुकुम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उऩके सफदरगंज चौराहा उनके पैतृक आवास स्थित उनकी समाधि स्थल समर्पण स्थल पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उनके समर्थकों और जिले भर से तमाम लोगों ने स्व•हुकुम सिंह यादव को श्रद्धांजलि और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
समाजवादी विचारों पर चलते हुए स्व•हुकुम सिंह यादव समाजसेवा को अपना परम धर्म मानते थे। बिना किसी लालस या प्रचार के बगैर वो समाजसेवा के पुनीत कार्य में लगे रहते थे। यहीं वजह थी कि देश और प्रदेश के तमाम समाजवादी नेताओं के वो चहेते हुआ करते थे। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व मुलायम सिंह यादव का भी खास प्रेम और स्नेह हासिल था। भले ही स्व•हुकुम सिंह यादव का जीवन लंबा ना रहा हो, लेकिन उन्होंने इस छोटे कार्यकाल में समाज की जो सेवा की है, उसे कभी कोई भुला नहीं सकता है। लोगों की मदद करना वो अपना धर्म समझते थे। उन्होंने कभी किसी को किसी काम के लिए मना नहीं किया। वो उसूलों के पक्के थे। यही वजह है कि उनसे प्रेरित होकर और उन्हें आदर्श मानते हुए उनके छोटे भाई ज्ञान सिंह यादव उनके सपनों को पूरा करने के लिए उन्हीं के उसूलों पर चलकर समाजसेवा के पुनीत कार्य में लग गए हैं।
ज्ञान सिंह यादव कहते हैं कि मैं भैया के बताए रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहा हूं। आपको बता दें कि 9 सितंबर 2021 को स्व हुकुम सिंह यादव का हार्ट अटैक से देहांत हो गया था। तब से हर बरस 9 सितंबर को सफदरगंज चौराहा स्थित उनके समाधि स्थल समर्पण स्थल पर श्रद्धांजलि सभा में जनपद के विभिन्न स्थानों से सैकड़ो लोग दिवंगत नेता स्व हुकुम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित करने आते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिव प्रकाश यादव, मुशर्रफ अल,ी जिला पंचायत सदस्य पंकज शर्मा, ओम चंद्र यादव, बबलू यादव, तरुण वर्मा, लल्ला यादव, रामदेव, लखपत रावत, रमापति यादव, रामदास, बृज किशोर, बृजेश रावत, रमाशंकर रावत, प्रधान विनय यादव, विवेक वीरू, अरविंद, अमरजीत, मनसाराम, शिवकुमार आदि उपस्थित रहे
barabanki
barabanki news
hukum singh yadav
samajwad
samajwadi party
mulayam singh yadav
gyan singh yadav
socialism

0 टिप्पणियाँ