BARABANKI NEWS.... पीएम मोदी का आज 74वां जन्मदिन है। भाजपा कार्यकर्ता इसे हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। पीएम मोदी का बधाईयों का तांता लगा हुआ है। उनके विरोधी भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है, लेकिन इसके साथ जमकर तंज के बांण भी छोड़े हैं।
मोहसिना किदवई (MOHSINA KIDWAI): कांग्रेस की समर्पित नेता
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है। जिसके तहत स्वच्छता अभियान,रक्तदान शिविर,निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जैसे अनेकों कार्यक्रम कुिये जा रहे हैं। उधर कांग्रेस ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाईयों के साथ जमकर तंज किया है। कांग्रेस ने अपने एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। कांग्रेस ने लिखा, "कितना दुखद है कि देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आज देश के युवा 'राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस' मनाने को मज़बूर हैं। हमारी संवेदनाएं इन युवाओं के साथ हैं। पिछले 10 साल में नरेंद्र मोदी ने हर तरीके से आपको ठगा है। अग्निवीर योजना से लेकर पेपर लीक तक... ये सरकार युवाओं को छलती आई है। जब युवा नौकरी मांग रहे हों, उस वक्त प्रधानमंत्री का ये कहना कि पकौड़े तल लो। ये अपने आप में शर्मनाक है। हालात इतने बुरे हैं कि देश के बेरोजगारों में 83% युवा हैं। इनके पास न नौकरी है, न रोजगार के साधन। हर साल 2 करोड़ नौकरी का वादा भी चुनावी जुमला निकला। बाकी BJP नेताओं के बच्चे विदेश में पढ़ेंगे, बड़े-बड़े पदों को भरेंगे, लेकिन जब युवा अपने हक़ की बात करेंगे तो उनपर लाठियां चलवाएंगे। देश के भविष्य, देश के युवा धक्के खाएं, इन्हें क्या?"

इसके अलावा पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने एक्स हैंडल पर पीएम मोदी को बधाई के साथ तंज की सौगात पेश की। सुप्रिया श्रीनेत पीएम मोदी को बधाई देने के बाद कहा, "मोदी जी का आज 74वां जन्मदिन है, बधाई हो. ईश्वर आपको प्रसन्न रखें, लंबी उम्र दें और सद्बुद्धि दें... पर अपने ही बनाये नियम के मुताबिक, 17 सितंबर 2025 को जब आप 75 साल के हो जाएँगे तो बाक़ी लोगों की तरह आप भी मार्गदर्शक मंडल में चले जायेंगे, तो संभवतः प्रधानमंत्री पद पर आपके पास एक ही साल और है, इसलिए अभी भी वक़्त है जनता की सुध लीजिए। वरना क्या यह अच्छा लगता है कि पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद का शिक्षा दिवस, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का छात्र दिवस, चौधरी चरण सिंह का किसान दिवस, बाबा साहेब का समानता दिवस के रूप में मनाया जाये
और आपका जन्मदिन देश के युवा ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनायें? कुछ भला कीजिए लोगों का वरना ऐसे ही याद किए जाएँगे - बेरोज़गार दिवस वाले चचा!"
BARABANKI NEWS
PM MODI
BIRTHDAY
CONGRESS
BJP
SUPRIYA SHRINET

0 टिप्पणियाँ