BARABANKI NEWS.... पारंपरिक कारीगरों के विकास हेतु आवश्यक है प्रशिक्षणार्थी नवीनतम तकनीकों की जानकारी लेकर उसको अमल में लाएं और छोटे-छोटे कुटीर धंधों को अपनाकर अच्छी आय प्राप्त करें और सामाजोत्थान में अग्रणी भूमिका का निर्वाहन करें। उक्त विचार जिला उद्योग केन्द्र प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र की तरफ से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और प्रदेश के अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने व्यक्त किए।
मारपीट से हताश साधु ने क्यूं कहा, मेरी जीने की इच्छा नहीं, खुदकुशी की दी धमकी?
 
नगर के श्री मोहनलाल वर्मा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में मंडलीय ग्राम उद्योग प्रशिक्षण केंद्र खादी तथा ग्राम उद्योग बोर्ड के द्वारा कराए जा रहे इस प्रशिक्षण का उद्घाटन मुख्य अतिथि बैजनाथ रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र आशुतोष श्रीवास्तवद्र ने कह कि प्रशिक्षण 10 दिन (19.09.2024 से 27.09.2024 तक) नियमित रूप से चलेगा। इसमें सभी प्रशिक्षणार्थी नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रधानाचार्य तनुजा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया और ग्रामोद्योग विभाग में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी ट्रेड में पारंगत हों तथा उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पादन करें। तभी प्रशिक्षण का उद्देश्य पूर्ण होगा। श्री मोहन लाल वर्मा डिग्री कॉलेज एचएन चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अनुरोध किया कि जो भी लाभार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, वे अपने जीवन में सतत्व अग्रसर हो। समारोह का संचालन पूर्व उद्यान निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव लल्लू ने किया। इस अवसर पर ग्रामोद्योग विभाग के प्रशिक्षक जे एनशुक्ला एवं महेंद्र सिंह आरटीसी उपस्थित थे।
BARABANKI NEWS.
WISHVKARMA SAMMAN SCHEME
TRAINING
EMPLOYMENT
SKILL DEVELOPMENT
SMALL INDUSTRY