ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

सोनार का बकाया न देने पड़े, इसलिए घर में ही कर ली चोरी

 

BARABANKI NEWS.... बड्डूपुर पुलिस ने अफवाह की आड़ में एक और फर्जी चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सोनार का बकाए से बचने के लिए अपने ही घर में चोरी की थी। पुलिस ने इस मामले में मांं-बेटे समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है। 
पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश नारायण ने बताया कि बड्डूपुर थाना क्षेत्र के गनेशपुर मजरे इटौंजा के प्यारेलाल पुत्र नगेसर ने 12-13 सितंबर की रात में घर में रखी नकदी और लगभग एक लाख रुपये के कीमती जेवरात चोरी हेने की सूचना दी थी। बड्डूपुर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच रही थी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने भी मामले के खुलासे के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को बड्डूपुर थाना पुलिस ने मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से घटना का सफल अनावरण किया और वादी के पुत्र अनमोल कुमार, वादी की पत्नी निर्मला देवी और देवा थाना क्षेत्र के दाउदपुर सरैय्या के जगन्नाथ पुत्र स्व0 श्यामलाल को गिरफ्तार कर अभियुक्त जगन्नाथ के घर से जेवरात बरामद किये।  

पूछताछ में पता चला कि अनमोल की शादी इसी साल में हुई थी। उसकी पत्नी को अभियुक्ता निर्मला देवी ने जेवरात दिये थे। निर्मला देवी ने वो जेवरात सोनार से उधार लिए थे। सोनार को जेवरात का बकाया न देने की नियत खराब होने पर उसने अपने बेटे अनमोल के साथ मिलकर क्षेत्र में फैली चोरी की अफवाह का फायदा उठाया और फर्जी चोरी की योजना बनाई। इसके बाद घर में चोरी हो जाने की अफवाह फैला दी, ताकि सोनार का बकाया देने से बचा जा सके। योजनानुसार उसने घर में रखे जेवरातों को ले जाकर बेटे के चचिया ससुर जगन्नाथ के घर में करीब 15 दिन पहले भूसे में छिपा दिया। 12-13 सितंबर की रात उचित समय देखकर चोरी हो जाने का अफवाह फैला दी और अपने घर में चोरी का रूप देने के लिए घर में सारा सामान फैला दिया। पुलिस के पूछताछ के सामने आरोपी टिक ना सके और मामले का खुलास हो गया।

BARABANKI NEWS
BARABANKI POLICE
FAKE THEFT
MOTHER 
SON 
ARREST

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ