ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

धनंजय शर्मा का एनसीपी में बढ़ा कद, अजित पवार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

 

BARABANKI NEWS... एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए धनंजय शर्मा बाराबंकी। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता धनंजय शर्मा को पार्टी के आलाकमान ने राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल की तरफ से जारी किए गए नियुक्ति पत्र में पार्टी ने उम्मीद जाहिर की है कि धनंजय शर्मा पूरी ताकत और जोश के साथ पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिश करेंगे।

 धनंजय शर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है। धनंजय शर्मा के घर कार्यकर्ताओं और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। धनंजय शर्मा ने कहा है कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। उसको पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ वहन करूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ