ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिया अहम आदेश

 


डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिये प्रभावी कदम उठाए जाए : डीएम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जूम एप पर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

BARABANKI NEWS....  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बंध में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की गवर्निंग बॉडी की बैठक जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जूम एप से की गई। बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य संचारी रोगों के नियंत्रण के लिये प्रभावी कदम उठाए जाएं। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता के संबंध में चलाये जा रहे कार्यक्रमों और बैठकों के विषय में माइक्रोप्लान आदि विषय पर चर्चा की। 

 मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव ने बताया कि आगामी 01 से 31 अक्टूबर के मध्य शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 20 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले दस्तक अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिये फ्रंट लाइनर वर्कर आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम की टीमें गांवो व शहरों में घर-घर जाएगीं तथा जानकारी प्राप्त करके ई-कवच पोर्टल पर फीड करेंगी और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी। 

फ्रिज में जमा पानी को हटाने तथा कूलर के पानी को नियमित बदलने सहित दरवाजे पर नालियों में पानी न जमा होने पाए इसके लिये वह लोगों को जागरूक करेंगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि अबतक विकास खंड निन्दूरा और फतेहपुर में डेंगू और मलेरिया के सबसे अधिक केसेज निकले हैं। जिस पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने निर्देशित करते हुए कहा कि इन सभी इलाकों में जहां पर डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया आदि के केसेज निकल रहे हैं, वहां पर विशेष अभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम आस-पास के घरों में भी जांच करें। एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाए तथा स्वच्छता आदि पर विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिये सभी खंड विकास अधिकारी, सचिव व प्रधानों के साथ बैठक करके गांव-गांव साफ सफाई सुनिश्चित कराए। विकास खण्ड निन्दूरा और फतेहपुर में डेंगू और चिकनगुनिया के हाटस्पॉट वाले इलाकों में विशेष टीम लगाई जाए तथा एंटीलार्वा का छिड़काव किया जायें। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। जूम एप पर हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव, सभी एडिशनल सीएमओ, यूनिसेफ और डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि, जिला डीपीएमयू इकाई के आदि के अधिकारीगण, सभी सीएचसी अधीक्षक, बीपीएमयू इकाई, जिला आयुष्मान नोडल अधिकारी, सभी बीडीओ सहित सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

BARABANKI NEWS
DENGUE
chikungunya
malaria
health 
sanchari rog abhiyan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ