BARABANKI NEWS...-देश की भाजपा सरकार में दलित गरीब बहन बेटियां कोई सुरक्षित नहीं हैं। सत्ता का संरक्षण प्राप्त दबंग खुलेआम दलितों के घर जला रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री दलितों पर हो रहे जुल्म को मौन हैं। उक्त विचार कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने बाराबंकी के कई क्षेत्रों में अपने स्वागत समारोह के दौरान व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि बिहार के नवादा में महादलित टोला पर पर दबंगो ने कहर बरपा कर दलितों का घर लूट कर 100 घर जला दिये। ये डबल इंजन की जंगलराज सरकार का एवं भाजपा के दलित प्रेम का असली रूप है। देश के गरीब दलित, पिछड़े, किसानों, नौजवानों, बहन, बेटियों, के मान सम्मान की रक्षा सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। इसके लिये भाजपा के जंगलराज से छुटकारा पाना होगा, कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत बनाकर हर जुल्म की आवाज के खिलॉफ खड़े होकर भाजपा सरकार को विदा करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि आपका मान सम्मान सुरक्षित रहे इसके लिये आपके नेता राहुल गांधी लगातार आपकी लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारे स्वागत में जो आपका जोश और ऊर्जा है। उसी जोश और ऊर्जा के सहारे आगे पंचायत चुनाव की लम्बी लड़ाई इण्डिया गठबन्धन के साथियों के साथ मिलकर जीतना है।
कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने शनिवार को बाराबंकी जिले के रामनगर तथा सिरौलीगौसपुर में कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा केे साथ अपने ऐतिहासिक स्वागत के दौरान तथा सिरौलीगौसपुर डाक बंगले में कार्यकर्ताओं एवं जरूरतमंदों से मुलाकात भी की। पूर्व निर्घारित कार्यक्रमों के अनुसार सांसद तनुज पुनिया तथा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन का विकासखण्ड रामनगर के बिंदौरा, रानीबजार, सपा कार्यालय रामनगर, फतेहपुर मोड़ रामनगर, केडी खान की दुकान के सामने रामनगर, भरसवां मोड़ रामनगर, सिलौटा मोड़ कटका तथा सिरौलीगौसपुर विकासखण्ड में नथुना पुल, कटका मरकामऊ, बदोसराएं, बरौलिया, मदारपुर, में भव्य स्वागत के पश्चात कोटवाधाम में बड़े बाबा के दर्शन कर सांसद तनुज पुनिया ने पूजा अर्चना की तदोपरान्त सिरौलीगौसपुर के अतिथि ग्रह में पहुंचकर कांग्रेसजनों एवं जरूरतमंद लोगांें से बात कर उनकी समस्याओं का निराकरण के लिये स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिये।
रामनगर विधानसभा क्षेत्र में सांसद तनुज पुनिया व कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, नेकचन्द्र त्रिपाठी, सौरभ पाण्डेय, अमित त्रिवेदी, दिलीप मिश्रा, अश्वनी रावत, संजय वर्मा, समाजवादी पार्टी के साथी अवधेश यादव, कु0 सुनीता यादव, सन्तोष रावत, रामकुमार लोधी, के0डी0 खान, सचिन त्रिपाठी, संजीव मिश्रा, मोहम्मद सुऐब कटका, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद जिशान प्रभारी सोशल मीडिया , रामकुमार लोधी, मोइनुद्दीन अंसारी, मोहम्मद इरफान भवानीपुर, औन मियां, एजाज खान, विपिन, जगजीवन वर्मा, पूर्व प्रधान अनीता गौतम, बेचनदास, मुरली रावत, मिथलेश तिवारी, संदीप सिंह देवसानी, साधूराम वर्मा, एजाज नियाजी, बिपत वर्मा सहित सैंकड़ों की जनसंख्या में स्थनीय आवाम व कांग्रेसजन मौजूद थे। सिरौलीगौसपुर डाकबंगले में कार्यक्रम के समापन के पश्चात कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने विधानसभा क्षेत्र रामनगर में सांसद तनुज पुनिया के अभूतपूर्व स्वागत के किये कांग्रेस कार्यकर्ताओं इण्डिया गठबन्धन के साथियों का आभार व्यक्त किया और सफल कार्यक्रम के लिये विकासखण्ड अध्यक्षों एवं कांग्रेस के सभी संगठनों के साथियों को बधाई दी।
BARABANKI NEWS.
CONGRESS
MEMBER PARLIAMENT
TANUJ PINIA
NARENDRA MODI
PM
BJP
DALIT
MEMBER PARLIAMENT
TANUJ PINIA
NARENDRA MODI
PM
BJP
DALIT



0 टिप्पणियाँ