संस्कृति व विचारधारा का ध्वज वाहक है कार्यकर्ता-भूपेंद्र चौधरी 
 प्रदेश अध्यक्ष ने घर-घर संपर्क पर दिया जोर
BARABANKI NEWS.... भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने रविवार को घर घर संपर्क करके जिले में सदस्यता अभियान को धार दी। जैदपुर विधानसभा में हरख ब्लॉक के अबुदुल्लापुर के बूथ संख्या 237 , सिद्धौर ब्लॉक में दीनपनाह गांव के बूथ संख्या 369 तथा मसौली ब्लॉक में चिलौकी गांव के बूथ संख्या 133 पर उन्होंने मिस्ड कॉल से हर तबके को भाजपा से जोड़ा।

अखिलेश का बीजेपी पर फुल कॉन्फिडेंस के साथ हमला, कहा- महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों की बदहाली कभी दूर नहीं कर सकती
 
सिद्धौर के ब्लॉक सभागार में आयोजित सांगठनिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता विचारधारा का वाहक व भारतीय संस्कृति का पोषक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं कहा कि ये मुहिम सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले सभी लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का एक सुअवसर है। उन्होंने कहा कि देश में उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से पश्चिम तक वास्तव में भारत की मिट्टी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है, लेकिन जब हम उस तक नहीं पहुंचते हैं तो उसके मन में पीड़ा होती है। ऐसे में विपक्षी ताकतों के दुष्प्रचार से उनके मन में संकोच का भाव आ जाता है। हमें इस संकोच के दायरे को समाप्त करना है और उन्हें अपने साथ जोड़ना है। इस दृष्टि से ये सदस्यता अभियान आपके लिए एक सुअवसर है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है, जिन लोगों को मुफ्त बिजली का कनेक्शन जैसी तमाम योजनाओं का लाभ मिला है। हमें उन सभी तक पहुंचकर उन्हें सदस्य बनाना होगा। 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक आबादी वाला प्रदेश है। इस नाते प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि हम पहले से ही पार्टी सदस्य हैं, लेकिन साधारण सदस्य के रूप में पार्टी ने एक निश्चित समय सीमा तय की है, इसलिए सदस्यता के नवीनीकरण की दृष्टि से हम फिर इस अभियान से जुड़ रहे हैं। विपक्षियों पर करारा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार बार नही चढ़ती। पिछले लोकसभा चुनाव में विपक्ष के भ्रामक प्रचार को जनता समझ चुकी है। चौधरी ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान विपक्ष के दुष्प्रचार को नेस्तनाबूद करने का मजबूत हथियार बनेगा।
इसके उपरांत उन्होंने भाजपा कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों एवम जनप्रतिनिधियों संग अलग अलग बैठक करके सदस्यता अभियान की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 11 से 18 सितंबर तक बूथ पर प्रवास करके निर्धारित लक्ष्य हासिल करना के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के जरिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी क्षमता और सक्रियता को विस्तार दे सकता है। सभी जगहों पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
जुल्म के खिलाफ आवाद बुलंद करने वालों को जमाना याद रखता है-गोप
 
इस दौरान क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय,जिला प्रभारी अवनीश सिंह, जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, राज्य मंत्री सतीश शर्मा, राजरानी रावत, एससी-एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत, प्रियंका सिंह रावत, उपेंद्र सिंह रावत, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, अमरीश रावत, विजय आनंद बाजपेई, गुरुशरण लोधी, शील रत्न मिहिर, संदीप गुप्ता, प्रमोद तिवारी मौजूद रहे।

bjp membership drive
bjp membership
apna dal membership
bharatiya janata party join membership form online
bharatiya janata party membership
bjp join
bjp membership join
bjp membership list
bjp membership online
bjp party join
bjp subscription
join bjp online membership
www bjp membership in
www bjp org membership
www narendramodi in membership