सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो रामनगर
BARABANKI NEWS... विकासखंड रामनगर में घाघरा नदी के तटवर्ती ग्राम गणेशपुर में तीन भेड़ियों जैसे जानवर नजर आए हैं। बताया जा रहा भेड़िये जैसे नजर आने वाले ये जानवर बहराइच से सरयू नदी पार कर जिले में आ गए हैं। इन जानवरों को देखकर हजारों ग्रामीण भयभीत हैं। इन जानवरों के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। साथ ही इनके पंजों के निशान भी खेतों में मिले हैं। वहीं वन विभाग इऩ जानवरों को सियार बता रहा है।
बताया जा रहा है कि रविवार को खेत की रखवाली कर रहे एक ग्रामीण ने झोपड़ी से छिपकर भेड़िये का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में भेड़िया किसान नारायण गुप्ता के खेतों के पास घूमता साफ दिखाई दे रहा है। जो शिकार की खोज में इधर-उधर चक्कर लगा रहा था। इस वीडियो को देखकर ग्रामीणों के परिवार डरे सहमे हैं। ग्रामीणों के चेहरों पर अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भेड़िये का खौफ छाया हुआ है।
पड़ोस के ग्राम रेलीबाजार निवासी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि उसने तीन भेड़ियों को नदी पार कर गणेशपुर तटबंध की ओर आते देखा है। वहीं अन्य चरवाहों ने बताया कि भेड़िए धोबीघाट पर देखे गए हैं। चूंकि पूर्व में उसी क्षेत्र में भेड़ियों और सियारों की मांद थी, जो अब नए मेहमानों का ठिकाना हो सकती है। चरवाहे भी खासे परेशान हैं कि मवेशियों को चराने के लिए नदी की ओर जाने पर कहीं भेड़ियों का समूह हमला न कर दे। दूसरे प्रत्यक्षदर्शी शिवकुमार रावत ने बताया कि धोबीघाट के पास घाघरा नदी पार कर बहराइच की ओर से तीन भेड़िये गणेशपुर के खेतों में रविवार दोपहर आए हैं। इस विषय में डिप्टी रेंजर अवनीश द्विवेदी ने बताया वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
वहीं रेंजर शहजादे इस्लामुद्दीन ने बताया कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा जानवर सियार है। मौके पर टीम भेजी गई है। जांच की जा रही है। मौके पर धान के खेत में पंजे के निशान मिले हैं। वन विभाग के कर्मचारी गुल्ले यादव व लालबचन ने धोबी घाट के पास खेत में पैरों के निशानों की जांच पड़ताल की। इसी बीच दो अन्य भेड़िए एक साथ दिखे ग्रामीणों द्वारा जिनका वीडियो भी बनाया गया दोनो भेड़िए नदी के किनारे देखे गए।
BARABANKI NEWS
FOX
jackal
farmer
fear



0 टिप्पणियाँ