छात्रा ने स्कूल की दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान
पारिवारिक कलह के चलते की खुदकुशी
BARABANKI NEWS.... कोठी चौराहा स्थित बीएलवी इंटर कॉलेज परिसर में इंटर की छात्रा मंगलवार को लंच के बाद दूसरी मंजिल से कूद गईा। शिक्षकों आनन-फानन में उसे सीएचसी कोठी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। फिलहाल मामले में शिकायत नहीं की गई है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्बा व थाना कोठी की वैष्नवी मिश्रा (17) पुत्री दीपक मिश्र उर्फ दीपू घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बाल विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रोज की तरह गई थी। वह बायोलोजी की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि वो बीते कई महीनों से मानसिक अवसाद के कारण विद्यालय में अक्सर गुमसुम रहा करती थी। मंगलवार सुबह परिवारिक कलह से वो अपनी मां संतोष कुमारी से झगड़ने बाद स्कूल पहुंच थी। पहली क्लास करने के बाद, दूसरी क्लास शुरु होने से पहले वह छत से कूद गई। शिक्षकों ने परिजनों सूचना दी और उसे सीएचसी कोठी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए, उसे लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज की दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पीएम कराया है। उधर, कोठी थाने की एसएसआई शिव सागर तिवारी ने मामले में जांच की है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह का कहना है कि प्रिंसिपल विक्रम सिंह की सूचना पर तस्करा दर्ज किया गया है। यदि कोई शिकायत मिलती है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
तीन महीने से थी अवसाद में
प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि छात्रा वैश्नवी मिश्र बीते तीन महीने से मानसिक रूप से परेशान थी। अक्सर सहपाठी छात्राओं से घरेलू कलह के बारे में चर्चा करती रहती थी। उन्होंने बताया कि छात्रा ने क्लास टीचर व सहेलियों से परिवार की समस्या चलते मंगलवार को आत्महत्या करने की बात भी की थी, लेकिन सबने यकीन नहीं किया। कुछ देर बाद वह छत से कूद गई। मृतका के पिता दीपक नासिक में पूजा पाठ करते हैं।
BARABANKI NEWS
SUICIDE
STUDENT
TENS

0 टिप्पणियाँ