ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

सपा के सबसे कामयाब जिलाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

 

पुण्यतिथि पर याद किए गए मौलाना मेराज
 सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
 पार्टी के लिए योग्यदान को सराहा 

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के पहले जिलाध्यक्ष अध्यक्ष स्वर्गीय मौलाना मेराज अहमद की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योग्यदान को याद किया। 

इस मौके पर सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजिल सभा में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि सामान्य कार्यकर्ता से शीर्ष नेतृत्व तक सभी के अधिकारों को सुरक्षित रखते हुए, सबको एक साथ लेकर चलने की अद्भुत कला के माहिर, ईमानदार और संघर्षशील पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय मौलाना मेराज अहमद का अध्यक्षीय कार्यकाल सफल और स्वर्णिम रहा है। 
20 वर्षों तक लगातार जिलाध्यक्ष रहे स्वर्गीय मौलाना मेराज अहमद की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में हुई श्रद्धांजलि सभा में जिले के तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को सदर विधायक धर्मराज सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने अपने मरहूम वालिद मौलाना मेराज अहमद को खिराजे अकीदत पेश करते हुए श्रद्धांजलि सभा में पधारे सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, सरताज चौधरी, विकास यादव, हुमायूं नईम खान, वीरेंद्र प्रधान, हशमत अली।आदि पदाधिकारियों ने स्वर्गीय मौलाना मेराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

samajwadi party
samajwadi itar
samajwadi party official website
samajwadi party shop
samajwadi party website
samajwadi party whatsapp group link
samajwadi pension
samajwadiparty in
sapa party
shivpal singh yadav
shivpal yadav
sp leader
sp party
swami prasad maurya
www samajwadi party
www samajwadiparty in
yadav samaj party

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ