ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

डबल इंजन सरकार के इंजन आपस में ही टकरा रहे-सुरेश

 

बाराबंकी। देश और प्रदेश में झूठ और लूट की सरकार चल रही है। महंगाई,बेरोजगारी चरम पर है। पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था वेंटीलेटर पर जा पहुंची है। कानून व्यवस्था पर सरकार का नियंत्रण खो चुका है। सत्ता संरक्षित अपराधी आए दिन खुले आम हत्या कर रहे है। उक्त विचार सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर शहर के पीएल मेमोरियल डिग्री कॉलेज में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन द्वारा आयोजित छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान व्यक्त किए।
कांग्रेस और नेहरू पर जमकर बरसे पसंमांदा मुस्लिम नेता वसीम राइन
 
सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक धर्मराज ने कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी सरकार बनी है। आम जनमानस का अमन चैन छीन गया है। प्रदेश के हालात दिन पर दिन बदतर होते जा रहे हैं। छात्रों और नौजवानो के भविष्य को गर्त में धकेला जा रहा है। शिक्षा माफियाओं का बोल बाला है। दर्जनों पेपर लीक हो रहे हैं, लेकिन यह सरकार अपराधियों और शिक्षा माफियाओं पर कार्रवाई के बजाए गरीबों, शेषितों,वंचितों पर अत्याचार कर बुलडोजर से उनका घर गिराने में जुटी है।
भारत छोड़ो आंदोलनः एक विश्लेषण
 
विधायक धर्मराज ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता जनार्दन द्वारा केंद्र और प्रदेश की जनविरोधी सरकार को नकार दिए जाने के बाद डबल इंजन कहलाने वाली सरकार के दोनो इंजन आपस में ही टकरा रहे हैं। और अपनी अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए प्रदेश की भोली भाली जनता को पीसने का काम कर रहे हैं।
विधायक धर्मराज ने कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों से निवेदन किया कि प्रदेश के नौजवानो,छात्रों,किसानों को उनका न्याय दिलाने के साथ साथ सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए अभी से पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ संकल्प लेकर जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
ये हैं अमर गीत "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा" के गीतकार, आजादी के मतवालों में भर दिया था जोश!
 
इस अवसर पर दर्जनों लोगो ने समाजवादी पार्टी ने सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप,पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू,जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद,चेयरमैन पति सुरेंद्र सिंह वर्मा, शफे जुबेरी,नमन अग्रवाल,राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी अभिषेक यादव,तौकीद खान,धर्मवीर पासवान, मो सैफ,राम गोपाल रावत पूर्व विधायक,अजीत कुमार,प्रीतम सिंह,जिला उपाध्यक्ष कामता यादव,आशीष कुमार राजपूत, मो आफाक,आनंद यादव,यशवंत यादव,बाबुल मिश्रा,गुड्डू हसन,सुरेश चंद्र गौतम,विनय यादव,अंकित वर्मा,दीपक गुप्ता,सचिन यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

samajwadi party
samajwadi itar
samajwadi party official website
samajwadi party shop
samajwadi party website
samajwadi party whatsapp group link
samajwadi pension
samajwadiparty in
sapa party
shivpal singh yadav
shivpal yadav
sp leader
sp party
swami prasad maurya
www samajwadi party
www samajwadiparty in
yadav samaj party

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ