ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

आजम समर्थक वकीलों ने सौंपा ज्ञापन, मुकदमों को बताया फर्जी

 

अधिवक्ताओं ने मुकदमों को बताया फर्जी 
महामहिम से कार्रवाई कराने की मांग 

बाराबंकी। पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान के जन्मदिन पर उनके समर्थक अधिवक्ताओं ने गुरूवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उन्हें सियासी साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया।
अधिवक्ता मुस्तहसन जुबेर के नेतृत्व में काफी अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने महामहिम द्रौपदी मुर्मू को अवगत कराते हुए आरोप लगाया कि आजम ख़ां पर जनपद रामपुर के प्रशासन द्वारा लगभग 180 फर्जी, झूठे एवं निराधार मुकदमे लगाए गए हैं। खेद का विषय है यह द्वेषपूर्ण एवं बदले की कार्यवाही माननीय मोहम्मद आज़म ख़ां के पूरे परिवार के खिलाफ की गई है। इससे आजम खां की छवि एवं राजनीति को धूमिल करके की कोशिश की गई है। द्वेषपूर्ण रवैये एवं साज़िशों आजम दो साल से अधिक की जेल की यातना पूर्व में भुगत चुके हैं तथा अभी भी लगभग 11 महीने से जेल में हैं।



 उन्होंने कई माध्यमिक शिक्षण संस्थानो के साथ रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना की है। लगभग 76 वर्षीय मोहम्मद आजम खान का संपूर्ण जीवन जन सेवा से जुड़ा रहा है तथा एक कर्मठ एवं ईमानदार राजनेता की हैसियत से उनकी पहचान रही है। अधिवक्ताओं ने महामहिम से अपील की है कि आजम के साथ होने वाले इस घोर अन्याय एवं फर्जी, निराधार और झूठी कार्रवाइयों को संज्ञान में लेकर राजनीतिक एवं व्यक्तिगत द्वेष की भावना से मोहम्मद आजम खान पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ प्रभावी की जाए।

azam khan
azam khan cricinfo
azam khan espn
khan azam
samajwadi party
samajwadi itar
samajwadi party official website
samajwadi party shop
samajwadi party website
samajwadi party whatsapp group link
samajwadi pension
samajwadiparty in
sapa party
shivpal singh yadav
shivpal yadav
sp leader
sp party
swami prasad maurya
www samajwadi party
www samajwadiparty in
yadav samaj party

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ